विटामिन डी की कमी हो सकती है खतरनाक, जानें सेहत को क्या होता है नुकसान

विटामिन डी की कमी हो सकती है खतरनाक, जानें सेहत को क्या होता है नुकसान

अम्बुज यादव

हम सभी जानते हैं कि हमें चुस्त और दुरुस्त रहने के लिए प्रोटीन और विटामिन की आवश्यकता होती है। वही इसके लिए हम अपने खान-पान और रहन-सहन पर ज्यादा फोकस करते हैं। दरअसल प्रोटीन और विटामिन हमें खाने में मिल जाता है, लेकिन कई ऐसे विटामिन होते हैं, जो हमें प्राकृतिक चीजों से मिलते हैं। उन्हीं में से एक है विटामिन डी, जिसे हम सुर्य की किरणों से प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से इन रोगों का खतरा, जान लें बचाव के उपाय

वैसे तो सभी विटामिन शरीर के लिए लाभदायक और जरुरी होते हैं, लेकिन विटामिन डी हमारे हड्डियों के लिए ज्यादा महत्वपुर्ण है। केवल हड्डियों के लिए नहीं बल्कि हमारे सेहत को अच्छा रखने के लिए भी विटामिन डी काफी जरुरी है। वहीं आपको जान कर हैरानी होगी कि भारत में लगभग 70 फिसदी लोग इस विटामिन की कमी से ग्रसित हैं। ये आकड़ा हम नहीं बल्कि एक शोध में दिया गया है। उन 70 फिसदी में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। वैसे आपको बता दे कि विटामिन डी की कमी से कई तरह के रोग हमारे शरीर में हो सकते हैँ। यहां तक कैंसर जैसी घातक बीमारी भी इसकी कमी से हो सकती है। इसलिए इसके बारे में जानना जरुरी है, तो आइए आज हम आपको बताते है कि इसकी कमी से आखिर हमारे सेहत में क्या-क्या रोग होते हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं?

विटामिन डी क्या है?

हम सभी जानते है कि विटामिन डी सूर्य की किरणों से हमें मिलती है। इसीलिए इसे सनशाइन विटामिन भी कहते हैँ। फिलहाल आपको बता दे कि हड्डियों को मजबूत रखने के अलावा ये विटामिन कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

विटामिन डी की कमी के कारण 

  • अधिक सन-स्क्रीम का इस्तेमाल करना। जिससे सूर्य की रोशनी शरीर के अंदर तक नहीं पहुंच पाती है।
  • बहुत ही कम रोशनी या सूर्य की किरणों का पड़ना।
  • अधिक प्रदूषण वाली जगह पर रहना। 
  • अधिक से अधिक समय घर के अंदर बीताना। 
  • विटामिन डी से संबंधित आहार का सेवन न करना। 

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  1. अधिक थकान होना।
  2. अधिकतर हड्ड‍ियों और रीढ़ की हड्डी में दर्द 
  3. बाल झड़ना
  4. चोट लगने के बाद घाव भरने में देरी
  5. विटामिन डी की कमी का असर सेरोटोनिन हार्मोन पर पड़ता है। जो मूड स्विंग्स की समस्या पैदा करती है। इसलिए आपका मूड जल्दी खराब हो जाता होगा।
  6. हड्डी टूट जाना
  7. डिप्रेशन

 विटामिन डी से भरपूर हैं ये आहार
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आप अधिक मात्रा में गाजर, दूध सहित अन्य डेयरी प्रोडक्ट, मशरूम. अनाज, चीज, संतरे का जूस, कोक, वसायुक्त मछली, जैसे ट्यूना और सैल्मन, अंडे की जर्दी, का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। 

विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां
अगर आपके शरीर में बहुत ही अधिक विटामिन डी की कमी हो गई है तो आप इन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

  • अवसाद
  • मोटापा
  • ऑस्टियोपोरेसिस
  • मल्टिपल स्केलेरॉसिस
  • मसूढ़ों के रोग
  • मधुमेह 
  • ब्रेस्ट कैंसर

इसे भी पढ़ें-

विटामिन C की खान हैं ये 7 सुपर फ्रूट

विटामिन 'सी' से ये गंभीर बीमारियां होगीं दूर, जानें क्या हैं फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।